चार धाम यात्रा कर सकुशल लौटे श्रद्धालुओ का किया स्वागत।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) क्षेत्र के 34 श्रद्धालु चार धाम तीर्थ यात्रा कर लौटे सकुशल ने किया बालाजी के दर्शन। श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर बालाजी चौक गुलाबपुरा में चार धाम तीर्थ यात्रियों ने 12 दिवसीय यात्रा उत्तराखंड राज्य की यात्रा संपूर्ण होने पर गुरुवार को श्री संकट मोचन बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बालाजी मंदिर महल पवन दास वैष्णव ने तीर्थ यात्रियों के तिलक लगाकर माला दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। तीर्थ यात्रियों में रामनरेश परमार, बंटी सिंह, ईश्वर माली, अनुराधा वैष्णव, चांदी खटीक, नंदू देवी सहित सभी तीर्थ यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान भक्त विजय भाटिया, हरि मोहन जैन, दीपक गर्ग सहित भक्त जन मौजूद थे।
चार धाम यात्रा कर सकुशल लौटे श्रद्धालुओ का किया स्वागत।
Leave a comment
Leave a comment


