सेवा कार्यो के लिए महाकाल ग्रूप अध्यक्ष शेखावत का किया सम्मान।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) खाटू श्यामजी में आयोजित सम्मान समारोह में महाकाल ग्रुप के अध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत को प्रदेश स्तर पर किया गया सम्मानित। दैनिक खबर शेखावाटी द्वारा खाटू श्यामजी में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाकाल ग्रुप के अध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत को प्रदेश स्तर पर उनके सामाजिक योगदान और संगठनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और पत्रकारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को सार्वजनिक मंच पर सराहना देना था।
सेवा कार्यो के लिए महाकाल ग्रूप अध्यक्ष शेखावत का किया सम्मान।
Leave a comment
Leave a comment


