राजकीय विधालय में भामाशाह के सहयोग से कक्षा कक्ष का निर्माण हुआ शुरू।
=====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव)
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी में भामाशाह रफीक मोहम्मद द्वारा विद्यालय को लगभग डेढ़ लाख रुपए की कीमत का कक्षा कक्ष बनाकर के देने की घोषणा की। उक्त निर्माण कार्य का शुरू कर दिया गया है । कक्षा कक्ष निर्माण के बाद कस्बे के ही भामाशाह सलीम पेंटर द्वारा समस्त रंग रोशन एवं पेंटिंग का कार्य के लिए लगभग ₹21000 की घोषणा की है। संस्था प्रधान ने बताया कि भामाशाह के सहयोग से कक्षा
कक्ष का निर्माण होने पर विद्यालय में छात्रों को शिक्षण कार्य में कक्षा-कक्ष की सुविधा मिलेगी। इससे पहले भी ग्रीष्मावकाश में विधायक प्रतिनिधि मनोज कुमार सिसोदिया द्वारा भी विद्यालय के परिसर की रंगाई पुताई का कार्य एक लाख रुपए का कार्य नगरपालिका द्वारा कराया गया था। विद्यालय की वर्तमान समस्याओं पर भी इंगित करते हुए संस्था प्रधान सुरेश चंद्र रेसवाल ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 6 पद पिछले 5 वर्षों से रिक्त हैं, जिससे कि शिक्षण कार्य बहुत प्रभावित होता है, शैक्षणिक सूत्र सत्र शुरू होने से पूर्व पद भरने की मांग की व विद्यालय में बारिश के जल भराव की समस्या बहुत विकराल रूप ले चुकी है, विद्यालय के समस्त परिसर में चारों ओर पानी की निकासी नहीं होने के कारण जल भराव अधिक हो जाता है जिससे कि विद्यालय के भवन को क्षति होने का अंदेशा जताया जा रहा है प्रार्थना सभा स्थल पर ब्लॉक लगाने का कार्य अभी भी अधूरा है जिससे की प्रार्थना सभा के लिए विद्यालय में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है विद्यालय में पहले से ही दो कक्षा कक्ष जर्जर अवस्था में है जिनकी छत कभी भी गिर सकती है इसलिए उन कक्षा कक्षों का विद्यालय द्वारा कोई उपयोग नहीं किया जाता है विद्यालय में कक्षा कक्ष की पहले से कमी है विद्यालय में कुल 6 कक्षा कक्ष हैं इसमें से दो कक्षा कक्ष जर्जर अवस्था में है 04 कक्षा कक्ष में ही कक्षा अध्यापन की व्यवस्था की जाती है जिससे कि 2 से 3 कक्षाओं को एक साथ बिठाकर अध्यापन किया जाता है विद्यालय में सर्वाधिक नामांकन 260 है इस के बावजूद यहां पर विद्यालय के स्टाफ की भी बहुत कमी है, इसलिए प्रशासन व भामाशाह को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
राजकीय विधालय में भामाशाह के सहयोग से कक्षा कक्ष का निर्माण हुआ शुरू।
Leave a comment
Leave a comment


