गुलाबपुरा परीक्षेत्र विकास मंच व गोमाबाई नेत्रालय द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर मे 165 लाभान्वित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) गुलाबपुरा परीक्षेत्र विकास मंच एवं गोमाबाई नेत्रालय द्वारा लगाए गए नेत्र जांच शिविर मे 165 रोगी हुए लाभान्वित। पार्श्वनाथ जैन शैताम्बर भवन टीकम चौराया पर आयोजित शिविर मे 165 लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 33 मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु नामांकन हुए, जिन्हें मंगलवार को गोमाबाई नेत्रालय भीलवाड़ा द्वारा ले जाया जाएगा । साथ ही शिविर में 23 बीपीएल कार्ड धारकों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। चिकित्सा शिविर का शुभारंभ भारत माता, राम दरबार एवं हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रजवलन कर किया गया। मौजूद सभी समाज सेवियों ने भारत माता एवं वंदे मातरम के जयघोष लगाते हुए जन सामान्य को प्रेरित कर शिविर का लाभ दिलवाया । शिविर मे
गोमाबाई नेत्रालय की टीम के डॉक्टर आकाश सोकिया, सिद्धार्थ सिंह, सुनील कुमार, अरुण मालवीय, सचिन आर्य, वीरेंद्र सिंह एवं नरेंद्र सिंह द्वारा जांच कि गई। शिविर में पुरुषोत्तम नुवाल, सत्यनारायण जागेतिया, दिनेश राठी, सत्यनारायण तोषनीवाल इंजीनियर , रामकुंवार जाट, बालूराम काल्या, नरेंद्र केलानी, गुड्डू भाई सिंधी, अमर सिंह चौहान, गुलशन हेमनानी, गोपाल स्वरूप वर्मा, गोपाल राजपुरोहित, सत्येंद्र गर्ग, लीलाराम सिंधी, सुनील तोषनीवाल , परमेश्वर शर्मा, ललित धनौपिया, कमल शर्मा, शिवनाथ सिंह, प्रदीप रांका, आशीष दाधीच, अमित आत्रेय, हरिश गनवानी, सुभाष जोशी, रोहित चौधरी, महेन्द्र सिंह, पिंटू वैष्णव ,पवन शर्मा, अरविन्द राव, अर्जुन सोनी, सुरेश शर्मा, ओम लक्षकार, भानुप्रताप, गोपाल सिंह वर्मा, कुलदीप आचार्य, अर्पित केलानी, लोकेन्द्र सिंह, मोहित सोनी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
गुलाबपुरा परीक्षेत्र विकास मंच व गोमाबाई नेत्रालय द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर मे 165 लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


