रंगरेज़ समाज का करियर काउंसलिंग व मोटिवेशनल सेमिनार का हुआ आयोजन।

Published On:

Date:

रंगरेज़ समाज का करियर काउंसलिंग व मोटिवेशनल सेमिनार का हुआ आयोजन।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) रंगरेज समाज सेवा समिति खारी का ढावा के तत्वाधान मे मीरा पैलेस में समाज के विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए एक करियर काउंसलिंग और मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन अतुल बाफना संस्थापक द्रोणाचार्य अकैडमी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मिलिट्री नर्सिंग सर्विस और डिफेंस सर्विसेज के क्षेत्र में विभिन्न अवसरों के बारे में सभी को अवगत करवाया और लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं तथा विदेश में विभिन्न कोर्सेज की स्कॉलरशिप के बारे में बताया ।सदर मोहम्मद शरीफ ने आये हुए अतिथियों का इस्तकबाल किया व समिति की भविष्य की कार्य योजना बताई | इस मौके पर अजमेर से आई बर्ड कंपनी के चेयरमैन अब्दुल वाहिद ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के फील्ड से जुड़ी विभिन्न जॉब और क्षेत्र के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया । आई आई टी मद्रास के अलुमिनी व खाता बुक एप के वाईस प्रेजिडेंट नदीम रंगरेज़ ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करके नियमित अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही । जेईई एडवांस जैसी परीक्षाओं के भावी रोजगार के बारे में बताया।एक एवरेज स्टूडेंट कैसे संघर्ष करके कामयाब बनता है उसके टिप्स दिए | डॉक्टर नसीम अख्तर ने मेडिकल क्षेत्र के अवसरों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया और नीट परीक्षा में सफलता के टिप्स बताए । इस अवसर पर संपूर्ण खारी के ढावा से समाज के प्रबुद्धजन और अभिभावक और 88 विद्यार्थी शामिल होकर करियर से जुड़ी समस्याओं से निराकरण करके लाभान्वित हुए ।
पूर्व डाक अधीक्षक हाजी मोहम्मद हनीफ रंगरेज़ ने सरकारी क्षेत्र में विभिन्न नौकरियों के अवसरों के बारे में विद्यार्थियों को बताया ।
अंत में समिति के सचिव यूनुस नीलगर ने सभी विषय विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया । संचालन मौलाना मुमताज़ ने किया |
इस मौके पर पूर्व सदर हाजी दाउद अली ,केशियर हाजी कमरूदीन ,रमजान सोलंकी , हाजी मीराबक्ष ,वफ़ात मास्टर , एडवोकेट शरीफ गोरी , एडवोकेट यूनुस , एडवोकेट फरियाद हुसैन ,सदीक मोहम्मद ,हाजी रमजान ,पिरु कुरैशी ,असलम गौरी ,जाकिर रंगरेज़ ,रफीक मोहम्मद ,हाजी सद्दीक ,सलीम पेंटर ,इकरामुद्दीन ,रिजवान ,आरिफ ,मुस्ताक ,फारूक सहित समाजजन मौजूद थे |

Leave a Comment

Related News