दस दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर का हुआ समापन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) पूज्य सिंधी पंचायत सेवा समिति के तत्वाधान में सिंधी महिला मंडल एवं नवयुवक मंडल के सहयोग से 10 दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर का समापन सिंधु भवन मे हुआ।
कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री झूलेलाल जी की तस्वीर के आगे मातृशक्ति एवं बच्चों द्वारा ज्योत प्रचलन करके सम्पन्न हुआ।
शिविर प्रभारी ज्योति दिनवानी ने बताया की इन 10 दिवसीय शिविर में बच्चों को सिंधी संस्कृति, सिंधी भाषा एवं सिंधियत से संबंधित ज्ञान अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया
बच्चों को सिंधी भाषा की कक्षाएं , सिंधी गीत , भजन , नृत्य , आर्ट एंड क्राफ्ट , मेहंदी, प्रश्नोत्तरी, सिंधी खेल, बहराना साहब आदि के माध्यम से सिंधी संस्कृति से जुड़ने और उसे आत्मसात करने के लिए एवं संस्कारवान बने के लिए प्रेरित किया गया। सिंधी भाषा संस्कृति से संबंधित जो भी इन 10 दिनों में बच्चों ने सीखा उसका प्रदर्शन नृत्य, गीत , भजन के माध्यम से बच्चों ने उसका प्रदर्शन भी किया जिसकी वहां उपस्थित समस्त सिंधी समाज जनों एवं बच्चों के अभिभावको ने प्रशंसा की।
उक्त शिविर में प्रशिक्षकों के रूप में मातृशक्ति से ज्योति तीर्थवाणी , राधा छतवानी , मीना मैठाणी , आशा जैसवानी, राशि कुंगवानी, मोना कुंगवानी, रितिका मैठाणी , रितु सुखलानी, कोमल पेशवानी, कविता शंभवानी आदि ने अपनी सेवाएं दी
समापन के अवसर पर सभी शिविर प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों को सिंधी पंचायत कार्यकारिणी सदस्य सुगनचंद जैसवानी , प्रभु भूरानी एवं मातृशक्ति द्वारा पुरस्कृत भी किया गया
समापन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सहयोग टेकचंद जेसवानी, दिनेश छतवानी, सुनील मैठाणी, प्रकाश किशनानी , निक्की किशनानी द्वारा किया गया। पुरस्कारों की व्यवस्था हरी सेवा धाम संत हंसाराम जी महाराज एवं मुस्कान फाउंडेशन द्वारा की गई। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण एवं अल्पाहार से हुआ।
दस दिवसीय सिंधी बाल संस्कार शिविर का हुआ समापन। ====
Leave a comment
Leave a comment


