बलिदान एवं काला दिवस पर जिला स्तरीय विचार गोष्ठी 24 को
लोकतंत्र सेनानियों का करेंगे सम्मान
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा 23 जून
भारतीय जनता पार्टी भीलवाड़ा के तत्वाधान आपातकाल दिवस एवं जनसघ संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मंगलवार 24 जून को जिला स्तरीय विचार गोष्ठी कर मनाया जाएगा
विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश भाजपा मंत्री विजेंद्र पुनिया के सानिध्य में एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी प्रातः 11:30 बजे आयोजित होगी
संगोष्ठी के दौरान आपातकाल के समय जेल में बंद रहे लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिवार जनों का सम्मान भी किया जाएगा संगोष्ठी में पूर्व, वर्तमान ,समस्त जनप्रतिनिधि ,पदाधिकारी गण कार्यकर्ता भाग लेंगे


