गौरव गली कप राष्ट्रीय स्तर उत्तर क्षेत्र राजस्थान फुटबॉल टीम के कप्तान का किया स्वागत।
===
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) गौरव गली कप राष्ट्रीय स्तर उत्तर क्षेत्र फुटबॉल प्रतियोगिता 2025- 26 (अंडर 16 वर्ष)अलीगढ़ उत्तरप्रदेश आयोजित जिसमे राजस्थान टीम चेम्पियन ट्राफी का नेतृत्व कर राजस्थान को फुटबॉल में स्वर्ण पदक दिलाने वाले टीम के कप्तान गुलाबपुरा के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी प्रेमचंद सिंधी (गुड्डू भैया)के सपुत्र द्विवेयश दिनवानी के जयपुर से गुलाबपुरा पहुँचने पर बस स्टैंड पर स्वागत अभिनन्दन किया गया। दिव्येश ने फुटबॉल में स्वर्ण पदक दिलाने पर गुलाबपुरा क्षेत्र ही नही अपितु राजस्थान का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर पार्षद रामदेव खारोल, दिनेश शर्मा, राजेन्द्रकुमार जोशी, विमल पाराशर, राजू ज्यूस सहित उपस्थित लोगों ने दिव्याश के उजव्वल भविष्य का कामना करते हुए माल्यार्पण कर दिव्याश ने स्वर्ण पदक जीत कर गुलाबपुरा का नाम किया है। जिससे गुलाबपुरा के खेलप्रेमियों को गर्व है। सभी खेलप्रेमियों ने दिव्याश को भविष्य में फुटबॉल में भारत की टीम का नेतृत्व करने की अग्रिम शुभकामनाएं दी।



