लायंस क्लब ने लायन नव वर्ष की शुरुआत धार्मिक व सेवा कार्यक्रम के साथ डॉक्टर व सीएडे का आयोजन कर की।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) एक जुलाई को लायन नव वर्ष की शुरुआत लायंस क्लब विजयनगर ने भगवान भोलेनाथ की आराधना व बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर की, जिसमे क्लब सदस्यों द्वारा बालाजी मंदिर में परम पूज्य गुरुदेव घीसालाल जी महाराज का स्वागत अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया व गौरीशंकर नीलकंठ महादेव बापू बाजार पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया तथा शनि मंदिर के पास गायों को हरा चारा दे कर सूर्य नारायण मंदिर में क्लब पक्षी शाला में पक्षियों को दान डाल कर कई सेवा कार्य किया।उसके बाद लायंस क्लब विजयनगर द्वारा लायंस धर्मशाला में डॉक्टर व सीए का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय चिकित्सालय के डॉक्टर अनंत कोटिया, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, राजेंद्र प्रसाद वर्मा ,संदीप अग्रवाल, ममता चौधरी, महेंद्र सूद,विनोद सैनी, महिपाल सिंह, नियत जैसावानी,प्रहलाद शर्मा, मुकेश मीणा अर्जुन राम, रोहित खत्री सहित डॉक्टर को श्रीफल स्मृति चिन्ह दे कर क्लब दुपट्टा उड़ाकार अभिनंदन किया गया। और सभी डॉक्टर के नाम से राजकीय चिकित्सालय में वृक्षारोपण भी किया गया। राजकीय चिकित्सालम भर्ती मरीजों को निशुल्क भोजन वितरण भी किया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ ऐके विश्वास, सचिव सुधीर शर्मा,कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा,कार्यक्रम प्रभारी एडवोकेट नवीन कुमार सोनी, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार बिंदल, राजेश तोषनीवाल, सुधीर गोयल , जीएल यादव ,विश्वनाथ पाराशर,अजय शर्मा, मुकेश पंडवार अंकित लोढ़ा ,राजेंद्र धनोपिया, विमल कोठारी, महावीर टेलर, महेंद्र सोलंकी ,राजेश गट्टाणी, विजय अरोड़ा ,अनीता विश्वास, दीपिका सोनी, प्रीति शर्मा ,नीलम शर्मा ,अंजना गट्टाणी, कृष्णा बिंदल ,उर्मिला धनोपिया ,स्नेहा पंडावर , शांति टेलर,स्नेहा तोषनीवाल सहित लायस क्लब विजयनगर के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।


