निशुल्क मृगी रोग शिविर में 150 मरीजों की जाँच कर दवा वितरित की
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय श्री प्राज्ञ मृगी रोग निवारक समिति द्वारा माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित कैंप संस्था परिसर में लगाया गया । संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप में वरिष्ठ डॉक्टर आरके चंडक ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 150 मरीजों को जिनमे 15 नए मरीज थे,सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
शिविर में रामलाल ने मरीजों को मृगी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया। भाग चंद चौधरी, शुभम जैन, श्रीमती प्रियंका जैन ने सभी मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना देते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की।
मंत्री पदमचंद खटोड़ ने संस्था की गतिविधियों के बारे में एवं पूर्व कार्याध्यक्ष मूल चंद नाबेडा ने लाभार्थी परिवारों का स्वागत अभिनंदन किया। कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। शिविर के लाभार्थी डाक्टर महेंद्र जैन, सुचित्रा जैन, शुभम् , प्रियंका जैन अजमेर रहे।
शिविर में आए हुए मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु पूरे जुलाई माह की सभी कैंपों की निशुल्क भोजन की सेवा भाग चंद, राहुल चौधरी अजमेर की ओर से रखी गई।जिसमें 275 से अधिक व्यक्तियों ने लाभ उठाया। इस दौरान संस्था के मदन लाल लोढ़ा, मूल चंद नाबेडा,देवकरण कोठारी, सुरेश लोढ़ा, मदन लाल रांका, सुशील चौधरी, प्रेमजी पाडलेचा ,बंसी लाल डोसी, कमल कावड़िया प्रजेय चौधरी सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।
निशुल्क मृगी रोग शिविर में 150 मरीजों की जाँच कर दवा वितरित की
Leave a comment
Leave a comment


