‘एक पेड माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत विधायक सांखला ने की।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) विधायक जब्बरसिंह सांखला ने एक पेड माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। चांदमल उमरावदेवी चपलोत चेरिटेबल ट्रस्ट गुलाबपुरा मुंबई के तत्वावधान में पर्यावरण मित्र मण्डल के सहयोग से एक पेड़ माँ के नाम पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुरड़ा रोड स्थित राजमहल सिटी में किया गया। विधायक जब्बरसिंह सांखला, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा, प्रधान कृष्णसिंह राठौड़ पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्रचंद चपलोत , पूर्व पालिकाध्यक्ष करतार सिंह राठौड़, चेतन पेशवानी ,मिलाप चंद चपलोत,भेरूलाल पाराशर, भाजपा जिला मंत्री अमर सिंह चौहान, मित्र मंडल के गुलशन हेमनानी सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। ट्रस्ट के प्रमुख सम्पतराज चपलोत ने सभी का स्वागत किया व बताया की ट्रस्ट द्वारा गुलाबपुरा क्षेत्र में 5 हजार पौधे लगाए जाएंगे। विधायक सांखला व जिलाध्यक्ष मेवाडा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अभियान को पर्यावरण के लिए ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कुमार रांका, विजयनगर के समाजसेवी संजीव भटेवडा, तेजमल बुरड़, महावीर प्रसाद गोधा ,ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, प्रेमचंद दिनवाणी, आशीष दाधीच ,पूर्व पार्षद राजू जूस वाला, इंद्रजीत सिंह राठौड़, विकास आचार्य, गोपाल लाल शर्मा, नरेंद्र सिंह राठौड़,किशन नवाल ,उपस्थित थे। इस अवसर पर फुटबॉल में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले टीम के कप्तान दिव्यांश दिनवानी का स्वागत अभिनंदन किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य सत्यनारायण अग्रवाल ने किया, ट्रस्ट के चैनसिंह चपलोत ने सभी का आभार जताया।


