*हरियालो राजस्थान एवम शामलात अभियान का शुभारंभ*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा- राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान को हरा भरा करने के उद्देश्य से चलाया गया हरियालो राजस्थान एवं शामलात अभियान के तहत चारागाह समिति अरनिया घोड़ा एवं ग्राम पंचायत अरनिया घोड़ा के संयुक्त प्रयासों से चारागाह में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अरनिया घोड़ा सरपंच प्रहलाद देवी द्वारा की गई है कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विश्वजीत सिंह ने जलवायु परिवर्तन में चारागाह भूमि विकास समिति के योगदान व आवश्यकता पर चर्चा की गई हरित शाहपुरा संस्था एवम जन प्रतिनिधि राजकुमार बेरवा द्वारा हरियाली के लिए राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में आम जन की भागीदारी पर प्रकाश डाला गया जीवदया समिति के अतु खान कायमखानी द्वारा वन्य जीव के साथ सहअस्तित्व के साथ काम करने पर जोर दिया, सामाजिक कार्यकर्ता दयाशंकर गुर्जर ने चारागाह भूमि में पारिवारिक आय के संवर्धन व संबंध वह ग्रामीण समुदाय जीवन यापन पर चारागाह भूमि के महत्व के बारे में बताया, कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक राजेश जलवानिया द्वारा किसानों के लिए चलाए जा रहे राजस्थान सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला,फाउंडेशन फॉर इकोलॉजी सिक्योरिटी के सुरेश पाराशर ने समुदाय को सरकार द्वारा शामलात भूमियों एवं जल संसाधन के लिए वित्तीय प्रावधान व प्रयासों से सुरक्षा प्रबंधन को मजबूत करने के बारे में बताया, चारागाह भूमि विकास समिति घोड़ा के अध्यक्ष प्रहलाद गाडरी व कनिष्ठ सहायक हेमराज रेगर, ग्राम पंचायत संसाधन व्यक्ति दिलीप वैष्णव रामदेव गुर्जर भेरूलाल बेरवा लक्ष्मण वैष्णव धर्मराज गुर्जर किशन खारोल मोहन सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने सफल आयोजन में सहयोग किया , कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु ब्लॉक परियोजना अधिकारी कुलदीप नागर ने ग्रामीणों, विभिन्न संस्थाओं, जन प्रतिनिधि एवम अधिकारियों का अभिवादन किया।



