दो दिन से हो रही मुसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, बस्तीया हुई जलमन्न।

Published On:

Date:

दो दिन से हो रही मुसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित, बस्तीया हुई जलमन्न।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) क्षेत्र मे दो दिन से हो रही मुसलाधार बारिश से चारो ओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा, शहर व कोलोनीयो मे आवासीय मकान हुए जलमन्न। मंगलवार रात से हो रही तेज बारिश सुबह तक चली व वापस दोपहर बाद तेज मुसलाधार बारिश शुरू हो गई जो खबर लिखने तक जारी थी। बारिश से जनजीवन पुरी तरह है प्रभावित हो गया, शहर के रेलवे अंडर ब्रिज मे फुल पानी भर जाने से उसका आवागमन बेरीकेट लगाकर पुरी तरह से बंद कर दिया गया। क्षेत्र की राजकीय स्कूलों मे भी तीन चार फिट तक पानी भर गया, जिससे बच्चों को परेशानी उठानी पड रही है। शहर के बरसाती पानी की निकासी सही नहीं होने से निचली बस्तीयो मे बारिश का पानी जमा हो गया। क्षेत्र मे मंगलवार रात से बुधवार तक लगभग 175 mm बारिश हुई।ग्रामीण क्षेत्र मे भी सभी जलाशयो व नदियों मे पानी की आवक शुरू हो गई। वही अधिकतर किसानो ने फसलों के बुवाई का कार्य पुरा कर लिया है।

 

Leave a Comment

Related News