*‼️तो क्या केकड़ी होगा राज्य का बेहतरीन स्मार्ट सिटी???‼️*🤔
_*आधुनिक रेलवे स्टेशन! शानदार रिंग रोड! हर मूल भूत सुविधा! और भी बहुत कुछ!!*_💁♂️
_*क्या केकड़ी नरेश गौतम ऋषि बना पाएंगे एक नया केकड़ी????*_😱
✒️ *सुरेन्द्र चतुर्वेदी*
*स्मार्ट सिटी अजमेर पर जितना बजट ख़र्च हुआ उतना अगर वास्तव में हो जाता तो अजमेर की काया पलट हो जाती मगर आज मैं अजमेर की नहीं केकड़ी शहर की बात कर रहा हूँ। केकड़ी की इसलिए कि मेरे जिस्मो जाँ में केकड़ी की मिट्टी और हवा पानी सांसें लेती हैं। केकड़ी कभी स्मार्ट सिटी बन जाए यह सपना मेरी आँखों में पचास साल से करवटें बदल रहा है।*🥺
*यह सपना बहुत जल्दी पूरा होने वाला है। अजमेर से बेहतर मूल भूत सुख सुविधाओं से युक्त केकड़ी के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल ने अपने सरकारी ख़ज़ाने को पूरी तरह खोलने के संकेत दे दिए हैं। उनसे हुई बात पर यक़ीन करते हुए बता रहा हूँ कि केकड़ी में अब 34 किलोमीटर फोरलेन रिंग रोड़ बनाई जानी प्रस्तावित है। योजना को मंज़ूरी मिल गई है। बजट में दो हिस्सों में ख़र्च करने का प्रावधान रखा गया है। पहले हिस्से में 600 करोड़ के टेंडर अति शीघ्र होने वाले हैं। दूसरी किश्त भी लगभग इतनी ही होगी।*
*राजधानी जयपुर सहित किसी भी ज़िले में अब तक फोर लेन चौड़ी रिंग रोड नहीं बनी है।*❌
*आगामी 22 तारिख़ को मुख्यमंत्री भजन लाल केकड़ी आ रहे हैं। यहां प्रसंगवश बता दूँ कि केकड़ी नरेश गौतम ऋषि का 22 जुलाई को अवतरण दिवस है। पिछली बार भी उनके जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भजनलाल केकड़ी आए थे। उन्होंने नसीराबाद से देवली तक के राष्ट्रीय मार्ग को चौड़ा करने की घोषणा की थी। आपको याद होगा कि इस मार्ग को चौड़ा करने की ज़िद पर गौतम ऋषि ने पाँव की जूतियों का त्याग कर दिया था। लम्बे समय तक वह अपने संकल्प को धारण किए नङ्गे पांव सत्ता के गलियारों में लहूलुहान होते रहे। प्रधानमंत्री मोदी तक ने उनके इस जन संकल्प को सराहा था।*👌
*गौतम ऋषि केकड़ी के इकलौते ऐसे जन नायक होंगे जो मंत्री पद से भले ही फ़िलहाल दूर हों लेकिन उनका रुतबा सत्ता के सर पर जादू बन कर बोलता है। सत्ता में उनकी आवाज़ काले ब्राह्मण का उद्धोष माना जाता है।👍*
*शत्रुघ्न गौतम उर्फ़ गौतम ऋषि बहुत जल्दी केकड़ी को रेलवे लाईन से जोड़ने का नामुमकिन काम भी करने की ज़िद पर अड़े हैं। इस काले ब्राह्मण का कहना है कि उनके कार्यकाल में वह इस काम को काग़ज़ों से निकाल के ज़मीन दिखा देंगे। बहुत जल्दी यह योजना फलीभूत हो जाएगी।*💁♂️
*यद्यपि केकड़ी सियासत की दृष्टि से हमेशा उपजाऊ रही है। गौतम ऋषि से पहले यहाँ राजऋषि रघु शर्मा विधायक हुआ करते थे। उनकी पूरे राज्य में अलग से तूंती बोलती थी। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उन्होंने कोरोना काल में जितना पैसा ख़र्च किया (कमाया कितना इसकी जानकारी नहीं ) उतना कभी किसी काल में नहीं हुआ होगा।*🤨
*पुत्र सागर के लिए उनकी लहरें ज्वार भाटा बनकर भले ही उठती रहीं मगर केकड़ी के विकास में उन्होंने ऐसा कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया जिससे उनको इतिहास पुरुष कहा जाए।*🙄
*इस बार केकड़ी को लेकर उनके छोटे भाई शत्रुघन गौतम ने केकड़ी के विकास का वो सपना देख रखा है जिसे पूरा करने के बाद वह निश्चित रूप से जननायक के रूप पहचान बना लेंगे।*💯
*पिछले दिनों उन्होंने रीको की क़ब्ज़ा की हुई ज़मीन को ख़ाली करके बिक़वाया। सौ करोड़ की राशि इस बेचान के साथ नगर परिषद को मिली। एक और मामला अभी पाइप लाईन में है जो पूरा होने पर ककड़ी नगर परिषद को इतना ही बजट अतिरिक्त रूप से मिल जाएगा। इतनी राशि से केकड़ी को लगभग सभी मूल भूत नागरिक सुविधाओं का लाभ मिल जाएगा। शानदार चौड़ी सड़कें! हरे भरे घने वृक्ष!शानदार सफ़ाई ! हर गली में पक्की नालियाँ! गंदगी के निकास की सुलभ सुविधा! देखने दिखाने लायक बस स्टैंड! आधुनिक रेलवे स्टेशन! पोल लेस लाइटिंग सिस्टम! ज़िला अस्पताल को बदहाली से मुक्ति! बेहतर सरकारी दफ़्तर!*😇
*ये सब सपने मैं देख रहा हूँ। आप भी देख सकते हैं। सपने देखने में भला आपका और मेरा जाता क्या है❓सपने कौनसे हमको पूरे करने हैं❓*🤪
*मगर दोस्तों ! यदि ज़िद पर आए इस काले ब्राह्मण ने चोटी में गाँठ बांध ली तो हमारे सपने पूरे होने में कहीं कोई शक़ नहीं रहेगा। बस ईश्वर अल्लाह से प्रार्थना करो कि ब्राह्मण देवता किसी भी कुदृष्टि के शिकार न हों! मंत्री मंडल का शीघ्र विस्तार हो!*👍
*केकड़ी देश के नक़्शे पर अलग से रेखांकित हो! तथास्तु!इलाही। आमीन!*🙋♂️


