*राउमावि डोहरिया में विज्ञान व कृषि संकाय की स्वीकृति*
*विधायक डॉ.लालाराम बैरवा की अनुशंसा पर हुए आदेश*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा विधानसभा सभा क्षेत्र के राउमावि डोहरिया में स्थानीय विधायक डॉ.लालाराम बैरवा की अनुशंसा पर राज्य सरकार की स्वीकृति उपरांत सीताराम जाट,निदेशक माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान बीकानेर ने विज्ञान व कृषि संकाय खोलने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। उक्त आदेशानुसार राज्य में 93 राउमावि में अतिरिक्त संकाय खोले गये है। जो शैक्षणिक सत्र 2025 – 2026 से प्रारम्भ किए जाएंगे।भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य एवं ग्राम पंचायत डोहरिया के प्रशासक सत्यप्रकाश बैरवा ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, सांसद दामोदर अग्रवाल एवं स्थानीय विधायक डॉ.लालाराम बैरवा का आभार व्यक्त कर खुशी जाहिर की है। प्रशासक बैरवा ने बताया कि डोहरिया ग्राम पंचायत में यातायात के साधनों का अभाव होने से विद्यार्थियों को स्वैच्छिक विषय पढ़ने का अवसर नहीं मिल रहा था। विद्यालय में अतिरिक्त संकाय की स्वीकृति के लिए क्षेत्र वासी पिछले वर्ष से स्थानीय विधायक से मांग कर रहे हैं।अब नये संकाय खोले जाने से छात्र छात्राओं को नए अवसर मिलेंगे।
इस स्वीकृति से ग्राम पंचायत वासियों में खुशी का माहौल है।


