*खत्म हुआ यूआईटी और वकीलो के बीच विवाद केस वापिस लिया* ✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

 

*खत्म हुआ यूआईटी और वकीलो के बीच विवाद केस वापिस लिया*

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

*भीलवाडा*

यूआईटी की ओर से रियायती दर पर भूखंड अवंटन को लेकर रास्ता साफ हो गया। यू आई टी और वकीलों मे समझौता हो गया है। इसके चलते लोगों के रियायती दर पर मिलने वाले भूखंड का रास्ता साफ हो गया है। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि आगामी योजनाओं में अधिवक्ताओं को 5% आरक्षण देने का यू आईटी की ओर से आश्वासन दिया है। इस लॉटरी योजना में नियमों के फेर के चलते लाभ नहीं मिलेगा। दूसरा, अधिवक्ता भवन यूआईटी की ओर से बनाए जाने आश्वासन मिला है। इसके साथ ही कोर्ट में लंबित मामले का निस्तारण हो जाएगा। लोगों को रियायती दर पर भूखंड मिलने की उम्मीद अब हकीकत में बदल जायेगी। फिर से आवेदन लेने और जमा करने की रफ़्तर बढ जाएगी।

Leave a Comment

Related News