राजपूत समाज ने किया नवनियुक्त भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राठौड़ का स्वागत अभिनंदन।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड़ का राजपूत समाज द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया गया। राजपूत समाज के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर साफा बंधवाकर तथा पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया व
राठौड़ को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर राजपूत समाज ने खुशी जाहिर की तथा सभी ने आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। नवनियुक्त राठौड़ ने कहा की भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए दायित्व का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करुंगा तथा साथ ही समाज के लिए भी हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर एवं तैयार रहूंगा। इस दौरान लाडू सिंह बडला, शिव सिंह नगर,फतेह सिंह सोलंकी, महेंद्र सिंह जामोला, हेम सिंह, महावीर सिंह राठौड़, एस एस शेखावत, गोपाल सिंह पंवार, मंगल सिंह रासेड, शिवनाथ सिंह, दीपेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह राठौर, देवेंद्र सिंह चुंडावत, केसर सिंह राठौड़, भंवर सिंह नरूका ,विश्व दीपक सिंह, प्रदीप सिंह भदोरिया ,राम भंवर सिंह राणावत,जितेंद्र सिंह, कालू सिंह,अभय सिंह सहित समाज के पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।


