मुस्लिम समाज द्वारा मोहर्रम पर ताजिया का जुलुस शान्तिपूर्वक निकला।
====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) कस्बे में मुस्लिम समुदाय की ओर से इमाम हुसैन की याद में रविवार को शहर में ताजिया का जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग से परंपरागत रूप से निकला गया। मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर मास्टर मुस्तकीम मोहम्मद ने बताया की जुलूस जामा मस्जिद से शुरू हुआ जो हुरड़ा रोड,बावड़ी चौराहा,भीलवाड़ा रोड होता हुआ टीकम चौराहे से सब्जी मंडी होता हुआ कर्बला मे ठंडा किया गया । टीकम चौराहे पर हाईदोश खेलने वाले अखाड़े के उस्तादों पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि का अभिनंदन किया गया, इसके बाद सीधा कर्बला में ले जाया गया जहाँ ठंडा किया गया। इससे पूर्व शनिवार रात्रि में भी पूर्व निर्धारित मार्ग से ताजिया निकाला गया। इस दौरान एसडीएम रोहित चौहान, पुलिस उपाधीक्षक जितेन्द्र सिंह, थानाधिकारी हनुमान सिंह चौधरी सहित पुलिस जाप्ता व मुस्लिम समाज के गणमन्यजन मौजूद थे।
मुस्लिम समाज द्वारा मोहर्रम पर ताजिया का जुलुस शान्तिपूर्वक निकला। ====
Leave a comment
Leave a comment


