गाँधी विद्यालय में विधार्थियो को पोक्सो एक्ट की जानकारी दी गई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के विवेकानंद सभागार में विधार्थियो को पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट की जानकारी दी गई। पुलिस थानाधिकारी हनुमान सिंह चौधरी, कांस्टेबल सुभाष चंद्र,कालिका पेट्रोलिंग यूनिट कांस्टेबल ममता कुमारी,संजना देवी ने जानकारी दी। थाना अधिकारी चौधरी ने पॉक्सो एक्ट क़ानून, छेड़छाड़, मिडिया से फोटो शयेर करना आदि। उन्होंने बताया मोबाइल डिवाइस और उन पर चलने वाले अवैध ऐप को नेटवर्क से निशाना बनाया जा सकता है।आप सभी लोगो को इस जानकारी का प्रसार करें। किसी लिंक को ओपन करने से डेटा चोरी करने या दुर्भावनापूर्ण सामग्री वितरित करने के लिए नेटवर्क कनेक्टिविटी से अपराध कर सकते है,मोबाइल से डेटा डाउनलोड करना, फोटो शयेर, अनेक अवांछित एप्प्स के जरिये मोबाइल पर निगरानी, इरादे से इस्तेमाल किए जाने वाले धोखाधड़ी के तरीकों जैसे जोखिमों के खिलाफ अपने डिवाइस की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उपाय लागू करना बताया। इस दौरान विद्यालय स्टाफ के अरविंद लड्डा, अरविंद व्यास, मुकेश सेन, राकेश कुमार शर्मा, हेमा देवी जाट, विधि मेठानी, सरोज शर्मा, सरिता व्यास आदि मौजूद थे।
गाँधी विद्यालय में विधार्थियो को पोक्सो एक्ट की जानकारी दी गई।
Leave a comment
Leave a comment


