शाहपुरा में 7 दिन में दूसरा नवजात भ्रूण मिलाः उम्मेद सागर रोड पर पानी की टंकी के पास मिला 8-9 महीने का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी
,✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा (भीलवाड़ा)
शाहपुरा में उम्मेद सागर रोड स्थित पानी की टंकी के सामने एक नवजात शिशु का भ्रूण मिला। भ्रूण की उम्र लगभग 8 से 9 महीने की बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। सब इंस्पेक्टर पीतांबर, पुलिस चौकी इंचार्ज बदन सिंह और बनवारी कुमावत सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि भ्रूण को वहां कौन छोड़कर गया।
।
यह शाहपुरा में एक सप्ताह के भीतर दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले पिछले सप्ताह पुराना जनाना अस्पताल के बाहर कचरे में एक नवजात भ्रूण मिला था। इन घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


