*गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया*
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा
स्थानीय विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, गांधीपुरी, शाहपुरा में आज गुरु पूर्णिमा उत्सव का भव्य आयोजन हुआ कार्यक्रम में मुख्यवक्ता संत रामजस जी महाराजए रामस्नेही संप्रदाय, साबरकाटा, गुजरात रहे कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज श्री द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया प्रधानाचार्य दुर्गा लाल जांगिड़ द्वारा स्वागत किया गया संचालन रामगणी सोनी द्वारा किया गया मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए संत श्री रामजस जी महाराज ने बताया कि पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन वेदव्यास जी का जन्म हुआ थाए जिन्होंने वेदों का संकलन और विभाजन कर मानवता को ज्ञान का मार्ग दिखायाण् इस महान कार्य के कारण वे श्आदि गुरुश् के रूप में पूजे जाते हैं और उनके सम्मान में ही इस दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाने की परंपरा है यह पर्व सिर्फ हिंदूओं में ही नहीं बल्कि बौद्ध धर्म और जैन धर्म के लिए भी खास माना जाता है हिंदू पंचांग के अनुसारए आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाते हैं इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म भी हुआ था इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं
संत श्री रामजस जी महाराज द्वारा सभी आचार्य दीदी का तिलक लगाकर, लच्छा पहनाकर, मुंह मीठाकर के स्वागत किया गया।



