*🔴 विशेष ब्लॉग 🔴*
➖➖➖➖➖➖
*‼️अजमेर की दक्षिण मुखी देवी जी का जोशी बम क्या कर पाएगा कोई धमाका???‼️*🤔
_*उत्तरोमुखी बिखरे बाला जी की गणित क्या रंग लाएगी??*_🥺
*✒️सुरेन्द्र चतुर्वेदी*
*अजमेर की दक्षिण मुखी देवी जी प्रदेश स्तर पर कोई महत्व पूर्ण पद पाने के लिए सिर से एड़ी तक का ज़ोर लगा रहीं हैं। उनका प्रयास है कि झटका तो ज़ोर का हो मगर लगे धीरे से। इसके लिए उन्होंने ज़मीन को आसमान से मिलाने की तैयारी कर ली है। जिस भी रास्ते से जाकर पद मिल जाए उस रास्ते पर उन्होंने अपना पूरा लगेज़ चौराहे पर रख दिया है।*🙋♂️
*मुझे ख़ुशी है कि इसके लिए देवी उपासक सभी भक्तगण भी पूरा व्यायाम कर रहे हैं।*😝
*दक्षिण मुखी देवी जी की कल एक पोस्ट मैंने मीडिया प्लेटफार्म पर देखी। जिसमें देवी जी ने जोशी जी से आत्मीय मुलाक़ात कर उनके साथ सांगठनिक विषयों पर चर्चा की। तस्वीर वायरल होने के बाद चल रही चर्चाओं से पता चला कि राष्ट्रीय स्तर के जोशी जी को संघ लॉबी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहती है। राम करे बन ही जाएं ताकि देवी जी की कुंठा कुछ तो कम हो। यदि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएं तो देवी जी का भी कल्याण हो जाए।*🤷♂️
*इन दिनों अजमेर भाजपा में भारी खलबली मची हुई है। सारे सनातनी तने हुए है। कहीं “चांडाल चौकड़ी” चाट का लुत्फ़ उठा रही है । कहीं कोई उत्तरोमुखी बाला जी के यहां पूरे मंडल के कमंडल “यूनाइटेड टीम” बनाकर तस्वीरें खिंचवा रहे हैं।*😇
*मुझे तो यह समझ में ही नहीं आ रहा कि अजमेर भाजपा जा किस तरफ़ रही है। देहात भाजपा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है। सुरों के ईश ने अपने सातों सुरों को संगीतमय बना दिया है।*😇
*अजमेर ज़िला कार्यकारिणी का बेसब्री से इंतज़ार है। यहाँ भी रस्सा खींच चल रही है। समझदार और दूरदर्शी सोनी जी सोने को तपा रहे हैं। दक्षिण मुखी देवी जी और उत्तरोमुखी बाला जी के बीच तालमेल बैठाना कोई कम काम नहीं। कुपित हुई देवी जी और बिखरे बाला जी कभी भी कहीँ भी और किसी भी तरह से फट सकते हैं।*🫢
*इधर प्रदेश के टीम कप्तान भी सोनी जी की तरह बेबस और असहाय महसूस कर रहे हैं। न जाने कितने दिग्गज़ों ने उनको पर्ची पकड़ा रखी है। उधर दिल्ली के राजस्थानी नेता उनको अपना पिद्दु बना रहे हैं इधर राजस्थान की रानी महारानी ने अपने प्यादों को समायोजित करने के लिए लिस्ट थमा रखी है।*🙋♂️
*सुनने में आ रहा है कि अलवर नरेश धरती के इन्द्र राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। अजमेर में उनके बहुत से चिल्गोज़ों ने शोर मचा रखा है। दावा तो किया जा रहा है कि उनका अध्यक्ष बनना लगभग तय है। यदि ऐसा हो गया तो अजमेर में चलाए जा रहे जोशी बम का क्या होगा❓*🤪
*जोशी बम के धमाके का इंतज़ार करने वाली दक्षिण मुखी देवी जी की उम्मीदों का क्या होगा❓उनके वो सपने जो जोशी जी से मिलकर साकार होने के लिए कसमसा रहे हैं उनका क्या होगा❓*🤨
*यहाँ बता दूँ की दिल्ली के जुड़वां भाई जोशी बम को फुस्स करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। यदि यह बम फुस्स हो गया तो वे सारे लोग जो उस बम के धमाके से अजमेर को गूंजा देना चाहते थे ख़तरे में नहीं पड़ जाएंगे❓क्या प्रदेश के मुखिया जी जुड़वां भाईयों के दुश्मन को दोस्त बना कर भाईयों से पंगा मोल नहीं ले लेंगे❓*🤨
*मुझे तो लगता है कि दक्षिण मुखी देवी जी ने जोशी बम के दम पर धमाका करने का प्लान बना तो लिया है मगर मेरे आंकलन में तो वह सुतली बम ही साबित होगा।*💯
*इससे तो अर्जुन वाला उनका पुराना तीर ही ज़ियादा निशानेबाज़ था। जोशी बम तो अर्जुन के तीर से भी हल्का लग रहा है।*🙄
*ख़ैर! जो भी हो मेरी तो यही मनोकामना है कि दक्षिण मुखी देवी जी का गर्त में डूबा भविष्य देदीप्यमान हो। उनको खोया हुआ सम्मान न भी मिल पाए तो कम से कम इतना तो मिल ही जाए कि संगठन में तो उनकी इज़्ज़त होने लगे। ईश्वर उनकी मदद करे।*🙏


