श्री गांधी विद्यालय में गुरु पूर्णिमा मनाई गई।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के विवेकानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लाल साहब सिंह व विशिष्ट अतिथि रामकिशन अग्रवाल,निराशा जैन व्याख्याता एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत कुमार जैन ने की है।
विद्यालय के संस्था प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर छात्रा अनुपमा नाथ योगी, गरिमा धोबी, अक्षिता दाधीच, मीनाक्षी मेवाड़ा, ताप्ती चौधरी आदि ने गुरु महिमा बताइए। छात्रा गरिमा धोबी ने गुरु पर एक भजन सुना कर मंत्र मुक्त कर दिया। ताप्ती चौधरी ने मधुर आवाज में गुरु महिमा बताई और सभी मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिंह साहब ने गुरु महिमा का महत्व बताते हुए कहा की जीवन में गुरु पांच होते है प्रथम गुरु माँ, दूसरा गुरु धरती माँ, तीसरा गुरु पिता, चौथा गुरु शिक्षक, पाँचवा गुरु आध्यत्मिक ईश्वर है जो जीवन में प्रेरणा देते है
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर हेमा देवी जाट, सरोज शर्मा,राकेश जैन, अरविन्द व्यास, कविता दाधीच, सरिता शर्मा, सुमन शर्मा,राकेश शर्मा,विजयलक्ष्मी शर्मा,अरविंद लड्ढा,विधि मेठानी,पायल गर्ग, आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन छात्रा अनुपमा नाथ योगी ने किया।
श्री गांधी विद्यालय में गुरु पूर्णिमा मनाई गई।
Leave a comment
Leave a comment


