भाविप शाखा द्वारा गुरु पूर्णिमा पर फल और किट वितरण किए गए।

Published On:

Date:

भाविप शाखा द्वारा गुरु पूर्णिमा पर फल और किट वितरण किए गए।
=====
गुलाबपुरा(रामकिशन वैष्णव) स्थानीय भारत विकास परिषद द्वारा गुरू पूर्णिमा के अवसर पर अपने सेवा प्रकल्प अंतर्गत रेफरल चिकित्सालय और जननी केंद्र पर भर्ती मरीजों को फल और नवजात शिशुओं को किट वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की ।
प्रभारी मीनाक्षी भाटिया ने बताया कि फल व्यवस्था परिषद परिवार के सत्यनारायण जागेटिया तथा किट की व्यवस्था साक्षी एंटरप्राइज के अनुराग चौधरी द्वारा की गई। इस अवसर पर कन्हैया लाल सोनी, प्रेम चंद दिनवानी (गुड्डू भाई) , ज्योति दिनवानी ओम प्रकाश शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया। भाविप शाखा द्वारा प्रति पूर्णिमा और अमावस्या पर परिषद द्वारा यह सेवा कार्य किया जा रहा है ।

Leave a Comment

Related News