क्षेत्र मे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनो की पूजा, वंदन कर आशीर्वाद लिया।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय क्षेत्र मे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लोगों ने अपने गुरुजनो की पूजा, वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। क्षेत्र के श्रीराम मंदिर, श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर, साईनाथ मंदिर, चारभुजा नाथ मंदिर, गुलाब बाबा की धूणी, दाता सावराधाम, दधिमति आश्रम, देवनारायण मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली जो अपने गुरुजनो की पूजा अर्चना की एवं वंदन कर आशीर्वाद लिया तथा गुरुजनो को उपहार स्वरुप भेट दी गई। बालाजी मंदिर के महंत श्री पवन दास वैष्णव ने बताया है कि, प्रातः बालाजी का विशेष श्रृंगार किया, बालाजी महिला मंडल द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ और श्री सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन किया गया। सुबह गुरु पूजन किया, जिसमें ब्रह्मलीन महंत जानकी दास जी वैष्णव महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राठौड का बालाजी समिति द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह राठौड़ ने महंत जी को श्रीफल माला एवं साफा व शॉल पहना कर सम्मान किया। बालाजी मंदिर महंत पवन दास वैष्णव से आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग रहा,बालाजी महिला मंडल अध्यक्ष रेखा भाटिया रूपाहेली, बालाजी भक्त विजय भाटिया और दिलीप लोढ़ा ने तुलसी, बेलपत्र और शमी पत्र के पौधे वितरण किए साथ ही भगवान श्री भोलेनाथ का 1100 बिलपत्र से सावन माह का आगाज किया। सावन माह में प्रतिदिन सायंकाल महादेव का आकर्षण श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर पुजारी अजय वैष्णव, बालाजी भक्त महावीर लढा पार्षद, राजेन्द्र खंडेलवाल, पूर्व प्रधान कन्हैया लाल वैष्णव, भाजयुमो जिला मंत्री पीयूष मेवाड़ा, चंद्रशेखर मेवाड़ा, ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, मंगल सिंह, कृष्ण गोपाल शर्मा, पीयूष शर्मा, शिवनाथ सिंह राठौड़, भंवर सिंह हाड़ा, महेंद्र टाटीवाल, आशीष दाधीच (बजरंग दल, संयोजक), दीपक सहित भक्त जन मौजूद थे।
क्षेत्र मे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुजनो की पूजा, वंदन कर आशीर्वाद लिया।
Leave a comment
Leave a comment


