शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक शर्मा ने विधालय का किया आकस्मिक निरिक्षण।

Published On:

Date:

शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक शर्मा ने विधालय का किया आकस्मिक निरिक्षण।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक अजमेर मंडल अनिल कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी अमित शर्मा ने राजकीय नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयनगर का औचक निरीक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान विद्यालय शिक्षण व्यवस्था, कक्षा अवलोकन, प्रवेश उत्सव, भौतिक सुविधा उन्नयन, भामाशाह सहयोग, हरियालो राजस्थान, इको क्लब, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, पालनहार योजना, एमडीएम, सूचना संप्रेषण इत्यादि शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा की गई । संस्था प्रधान धीरजसिंह चौहान ने विधालय की सभी तरह की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Comment

Related News