विधालय के विधार्थियो द्वारा जागृति हेतु प्रवेश रैली निकाली गई व वृक्षारोपण किया गया।
===
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) राजकीय नारायण उच्च माध्यमिक विद्यालय विजयनगर के छात्र छात्रों द्वारा प्रवेश उत्सव के अंतर्गत नामांकन वृद्धि एवं जन जागृति हेतु शहर मे रैली निकाली गई। प्रवेश रैली को विधालय प्रधानाचार्य धीरज सिंह चौहान द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, रैली मे विद्यालय स्टाफ सदस्य व छात्राओं द्वारा बैनर तख्तिया एवं नारे लगाते हुए शहर के मुख्य बाजारों में छात्र- छात्राओं ने रैली निकाली गई तथा विद्यालय में हरियालो राजस्थान के तहत शुक्रवार को सघन वृक्षारोपण भी किया गया, जिसके अंतर्गत 150 पौधे कार्मिकों व छात्र-छात्राओं के सहयोग से लगाए गए एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया ताकि हरियालो राजस्थान कार्यक्रम को सफल बनाकर मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया संदेश एवं लक्ष्य की प्राप्ति किया जा सके,प्रवेशोत्सव प्रभारी पुरुषोत्तम लाल छीपा एवं लादूराम छालरा के नेतृत्व में प्रवेश रैली संपन्न हुई।
विधालय के विधार्थियो द्वारा जागृति हेतु प्रवेश रैली निकाली गई व वृक्षारोपण किया गया। ===
Leave a comment
Leave a comment



