विश्व जनसंख्या दिवस पर शिविर व जागरुकता रैली निकाली।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के आदेशानुसार तथा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति गुलाबपुरा के निर्देशानुसार शुक्रवार को “विश्व जनसंख्या दिवस ” पर शिविर तथा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। तालुका सचिव सुनीता चौधरी ने बताया कि नालसा एक्शन प्लान के तहत तालुका विधिक सेवा समिति गुलाबपुरा द्वारा हैप्पी हॉर्स स्कूल तथा मानव कल्याण हॉस्पिटल में तालुका पीएलवी श्रीमती वन्दना व्यास तथा राजेंद्र जोशी द्वारा शिविर का आयोजन किया, जिसके तहत बताया गया कि इस दिवस का उद्देश्य जनसंख्या संबधित समस्याओं पर वैश्विक चेतना जागृत करना है। बढ़ती हुई जनसंख्या से प्राकृतिक संसाधनों की कमी होती है जिससे जीवन की गुणवत्ता प्रभावित होती है। विश्व जनसंख्या दिवस 2025 का विषय “युवा लोगों को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण विश्व में अपनी मनचाही फैमिली बनाने के लिए सशक्त बनाना” है। जनसंख्या वृद्धि से देश का आर्थिक विकास प्रभावित होता हैं। साथ ही जनसंख्या वृद्धि से उत्पन्न होने वाले कारण जैसे भूखमरी, बेरोजगारी आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। उक्त शिविर में स्कूल प्रधानाचार्या दिनेश छतवानी सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।
विश्व जनसंख्या दिवस पर शिविर व जागरुकता रैली निकाली।
Leave a comment
Leave a comment


