धाकड़ समाज ने बालिका छात्रावास के लिए भूमि आवंटन को लेकर सौपा ज्ञापन
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
शाहपुरा
धाकड़ समाज कर्मचारी समिति शाहपुरा की ओर से संघ के अध्यक्ष देवीलाल धाकड़ जामोली के नेतृत्व में दिया गया । धाकड़ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि यह ज्ञापन स्थानीय बालिका छात्रावास हेतु भूमि आवंटन को लेकर मांग की गई की तय स्थान तथा तय नक्शे के अनुसार उसी जगह पर अर्थात जहाजपुर रोड पर ही आवंटित की जाए तथा ज्ञापन के बाद नगर परिषद के सभापति रघुनंदन सोनी व समाज के बीच आधा घंटा चर्चा होने पर धाकड़ समाज के छात्रावास में पुनः धाकड़ समाज की मीटिंग आयोजित कर तय किया गया की अब यह जमीन उम्मेद सागर रोड पर ही मांग का प्रस्ताव रखा जाए। ज्ञापन के दौरान धाकड़ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कन्हैया लाल धाकड़, धाकड़ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल धाकड़, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देबी लाल धाकड़ जामोली , शाहपुरा धाकड़ समाज के अध्यक्ष देबी लाल धाकड़ ,मेवाड़ धाकड़ महासभा के अध्यक्ष श्रवण लाल धाकड़, विवाह समिति के अध्यक्ष बालूराम धाकड़, एडवोकेट कैलाश धाकड़, सरपंच मेना धाकड़, सरपंच गोपाल धाकड़ ,पूर्व सरपंच राम रतन धाकड़ , कृष्णा हॉस्पिटल संचालक अशोक धाकड़ ,समाजसेवी रामप्रसाद धाकड़, राम रतन धाकड़, जामोली से राजकुमार धाकड़, शंकर लाल धाकड़, सरसिया से किशन लाल, कर्मचारी संघ के लक्ष्मी नारायण धाकड़, नराणा से समाजसेवी मनोज धाकड़, हरनाथ धाकड़ , बांसेडा से गोपाल धाकड़, देवमंड से मगन धाकड़ रोपा से जगदीश धाकड़, बिशनिया सरपंच सांवरा धाकड़ , भरनी सरपंच मुकेश धाकड़ आदि समाज जन उपस्थित थे।


