#11747
दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ मार्ग पर कांच के टुकड़े बिखरे। कश्मीर में अमरनाथ धाम के यात्रियों के लिए कड़ी सुरक्षा।
धर्मनिरपेक्षता के झंडाबरदार बताए कि भारत में ऐसा क्यों हो रहा है।
===============
इन दिनों सावन माह में देशभर में खासकर उत्तर भारत में कांवड़ यात्राएं निकल रही है। श्रद्धालु अपने निकटतम पवित्र धार्मिक स्थल से पानी भरकर शिवालयों पर अर्पित कर रहे है। शिवालय से लेकर धार्मिक स्थल के सरोवर तक के बीच ही कांवड यात्राएं निकल रही है। भागवान शिव के प्रति इतनी आस्था है कि श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर दिल्ली तक कांवड़ यात्राएं निकाल रहे है। अनेक राज्य सरकार ने कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष प्रबंध भी किए है, लेकिन इस बीच 13 जुलाई को खबर आई कि दिल्ली के शाहदरा में कांवड मार्ग पर कुछ शरारती तत्वों ने कांच के टुकड़े बिखेर दिए। कांच बिखरे जाने की जानकारी मिलती ही दिल्ली नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने विशेष टीम लगाकर कांच के टुकड़ों को साफ करवाया। सवाल उठता है कि ऐसे कौन से शरारती तत्व है जो कांवड यात्रियों की राह में कांच बिखेर रहे है। सब जानते हैं कि अधिकांश कांवड़ यात्री नंगे पैर यात्रा करते हैं। क्या कांवड़ यात्रियों को लहूलुहान करने के लिए कांच के टुकड़े बिखरे गए हैं इन दिनों कश्मीर में अमरनाथ यात्रा भी हो रही है। यात्रा के लिए रिकॉर्ड श्रद्धालु कश्मीर पहुंच रहे हैं। लेकिन कश्मीर में अमरनाथ श्रद्धालुओं के लिए कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए है। सवाल उठता है कि जब भारत धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है तो फिर अमरनाथ यात्रियों को इतनी सुरक्षा क्यों की जा रही है? देश में धर्मनिरपेक्षता के झंडाबरदारों को बताना चाहिए कि धार्मिक यात्राओं को किससे खतरा है। दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ मार्ग पर कांच बिखरने की घटना भी बताती है कि धर्मनिरपेक्षता के दावों में कितना दम है।
S.P.MITTAL BLOGGER (13-07-2025)


