पुरस्कृत शिक्षक सम्मेलन मे प्लास्टिक हटाओ, पेड लगाओ, पोस्टर का विमोचन।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) पुरस्कृत शिक्षक फोरम राजस्थान -जयपुर के तत्वाधान में राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षकों का सम्मेलन सेंट एंशलम सीनियर विद्यालय- सुभाष चौक जयपुर में आयोजित हुआ, सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक हटाओ पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ था ।जिसमें प्लास्टिक मुक्त व पर्यावरण संवर्धन पर विचार विमर्श कर उसको क्रियान्वयन करने की बात रखी गए। पुस्कृत शिक्षक सूर्य प्रकाश पाराशर ने बताया कि भीलवाड़ा जिले से सम्मेलन में अध्यक्ष पुरस्कृत शिक्षक फोरम भीलवाड़ा- जगदीश चंद्र शर्मा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाराशर , गोपाल लाल भील एवं मुकेश कुमार कुमावत ने सम्मेलन में भाग लिया।
पुरस्कृत शिक्षक सम्मेलन मे प्लास्टिक हटाओ, पेड लगाओ, पोस्टर का विमोचन।
Leave a comment
Leave a comment


