एक पेड़ मां के नाम के तहत छापरैल में विधायक मीणा ओर राठौड़ ने किया पौधारोपण
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा। जिले के जहाजपुर विधानसभा के छापडेल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विधायक गोपी चंद मीणा और एक पेड़ माँ के नाम अभियान के ज़िला सह संयोजक भरत सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कदम्ब और कई तरह के छायादार पोधे लगाये गये इस दोरान विधायक ने सभी से एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पोधे लगाने का संकल्प दिलाया। भरत सिंह राठौड़ ने इस मोके पर कहा की हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी का सपना एक पेड़ माँ के नाम” एक प्रयास है जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।
इस कार्यक्रम में ज़िला प्रमुख शंकर लाल गुर्जर जहाजपुर प्रधान प्रतिनिधी किशोर शर्मा विधानसभा संयोजक कन्हैया लाल जाट कोटड़ी प्रधान करण सिंह कानावत भाजपा ज़िला महामंत्री वेदप्रकाश खटिक मंडल अध्यक्ष दुर्गा लाल धाकड पूर्वमण्डल अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह छापडेल नंदभँवर सिंह कानावत बोरडा सरपंच देवी लाल बैरवा भगवान सिंह छापडेल जयपाल सिंह बोरडा भूपेन्द्र सिंह दातडा सहित कई कई जनपर्तिनिधि एव ग्रामीण मोजूद रहे



