बाबा बर्फानी अमरनाथ यात्रा पूर्ण कर 37 श्रद्धालुओ का जत्था सकुशल लौटा।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय क्षेत्र से सैतीस श्रद्धालुओ का जत्था दस दिवसीय अमरनाथ यात्रा सकुशल पूर्ण करके सोमवार को लौटा। श्री बाबा महाकाल भक्त मंडल, गुलाबपुरा-विजयनगर के श्रद्धालुओं का जत्था पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा के नेतृत्व में पाँचवीं बार अमरनाथ यात्रा पर गया और दस दिवसीय सफल यात्रा के बाद सहकुशल बिजयनगर पहुँचा।पैदल यात्रा की शुरुआत पहलगाम से की गई, जिसमें श्रद्धालु पिस्सू टॉप,चन्दनवाड़ी, शेषनाग, नागा कोटी, पत्ततरनी और पोषपत्री होते हुए पवित्र अमरनाथ गुफा पहुँचे।गुफा में पहुँचकर श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दिव्य दर्शन किए और उनकी कृपा प्राप्त की।यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पहाड़ों की सुंदर वादियों, बहते झरनों और प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद लिया। संपूर्ण यात्रा “बोलो हर हर महादेव! जय बाबा बर्फानी!” की गूंज से भक्तिमय रही।यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक अनुभूति से भरपूर रही, बल्कि श्रद्धालुओं के अद्भुत सामूहिक उत्साह और अनुशासन की मिसाल भी बनी। यात्रा में हरीश शर्मा, सम्पत व्यास, दीपक शर्मा, विवेक सारड़ा, कमलेश वैष्णव,रोहित चौधरी,महावीर टेलर,जितेन्द्र हेमनानी, राजेन्द्र दशोरा सीपी जोशी, सोमदत्त त्रिपाठी, कमल शर्मा, मनीष शर्मा, योगेश त्रिवेदी, निर्मल कुमार श्रोत्रिय, भूपेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, गोपाललाल माली, भेरूलाल, सुरेश झंवर, रितेश बाहेती, कैलाश बैरवा, रवि बैरवा, योगेश बैरवा, उदय बैरवा, आशीष बैरवा, हरीश बैरवा, राकेश, सांवरलाल, भागचंद, नाथूलाल रायका, सुरेश, कैलाश परिहार, अजय धोबी, पार्वती धोबी आदि शामिल थे।


