रत्नत्रय मानव सेवा संघ ने स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) हुरडा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, में रत्नत्रय मानव सेवा संघ, गुलाबपुरा के तत्वावधान में विद्यार्थियों को निःशुल्क नोटबुक वितरित की गई। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी फतेह लाल काठेड,महेंद्र सोनी, सुरेंद्र कुमार चौधरी , अजीत कुमार नाहर एवं सहयोगी पूसा राम जाट का विद्यालय परिवार द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया। रत्नत्रय मानव सेवा संघ, के संस्था पदाधिकारी फतेह लाल काठेड ने बताया कि स्वस्थ्य मनुष्य में स्वस्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है। इसीलिए संघ द्वारा शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र में काम किया जा रहा है और काठेड ने बताया कि आवश्यकता होने पर दोनों क्षेत्र में मानव सेवा के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। काठेड ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय,हुरडा सहित ब्लॉक हुरडा के 15 स्कूलों में लगभग 3000 कॉपियों का निःशुल्क वितरण किया गया। विद्यालय के संस्था प्रधान सत्येंद्र गर्ग ने बताया कि रत्नत्रय मानव सेवा संघ, गुलाबपुरा द्वारा हर वर्ष विद्यालय में शैक्षिक और सहशैक्षिक सामग्री जैसे कॉपी, पेन, स्वेटर, जूते-मोजे आदि वितरित किए जाते है। संस्था प्रधान गर्ग ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में किया गया परोपकार सर्व समाज के प्रगति और उत्थान में सहायक है। वितरण कार्यक्रम के समय विद्यालय परिवार के अध्यापक देवदत्त पारीक और हेमंत पाराशर एवं अध्यापिका रेणु तिवाड़ी, संस्कृत विद्यालय के अध्यापक रामकिशन उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार द्वारा द्वारा रत्नत्रय मानव सेवा संघ का धन्यवाद ज्ञापित किया।
रत्नत्रय मानव सेवा संघ ने स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की।
Leave a comment
Leave a comment


