निशुल्क मृगी रोग चिकित्सा शिविर में 120 रोगी हुए लाभान्वित।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री प्राज्ञ मृगी रोग निवारक समिति द्वारा माह के तृतीय मंगलवार को संस्था परिसर में चिकित्सा शिविर लगाया गया । संस्था के मंत्री पदम चंद खटोड़ ने बताया की कैंप में राजकीय चिकित्सालय गुलाबपुरा के वरिष्ठ डॉक्टर भागीरथ मीणा ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए 120 मरीजों को 23 नए मरीजों सहित सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया। कैम्प के लाभार्थी सम्पत राज, ताराचंद, संजय कुमार लोढ़ा भिनाय रहे।
शिविर में आए हुए मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु निशुल्क भोजन की व्यवस्था माह के पांचों कैम्पो की व्यवस्था भाग चंद, राहुल चौधरी अजमेर वालो की ओर से रखी गई जिसमें 250 से अधिक व्यक्तियों ने लाभ उठाया। शिविर में रामलाल ने मरीजों को मृगी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया। संस्था के मंत्री पदम चंद जैन खटोड़ ने संस्था की गतिविधि की जानकारी दी, अध्यक्ष घेवर चंद श्रीश्रीमाल ने लाभार्थी बंधुओ का स्वागत अभिनंदन किया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चोरड़िया ने आभार व्यक्त किया। सम्पत राज , संजय लोढ़ा, सुभाष वर्मा ने सभी मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामनाएं देते हुए संस्था के कार्यों की सराहना की
शिविर में संस्था से मदनलाल लोढ़ा, मूल चंद नाबेडा, बंसी लाल डोसी,मदन लाल रांका, सुरेश लोढ़ा, सुशील चौधरी, दिनेश जोशी,कमल कावड़िया, दिलीप पाराशर सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।
निशुल्क मृगी रोग चिकित्सा शिविर में 120 रोगी हुए लाभान्वित।
Leave a comment
Leave a comment


