*शिक्षक संघ (सियाराम) ने किया हरित पखवाड़े का आगाज़*
*प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने बिल्व पत्र का पौधा लगा कर किया शुभारंभ*
*भीलवाड़ा: 16 जुलाई/राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रांतव्यापी पौधारोपण अभियान के तहत हरित पखवाड़े का आजाद नगर एफ सेक्टर पार्क में शिव मंदिर के पास प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा ने बिल्व पत्र का पौधा लगा कर जिले में शुभारंभ किया । संगठन के जिला मंत्री महेश मंडोवरा ने बताया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रेरित होकर संगठन के प्रदेश स्तरीय हरित पखवाड़ा अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का जिले में आज शुभारंभ किया गया । आज से 30 जुलाई तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत संपूर्ण जिले में दो हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है । प्रदेश सह संगठन महामंत्री प्रेमशंकर जोशी ने बताया कि संगठन के सामाजिक सरोकार कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी भी पदाधिकारियों को दी जाएगी।आज के हरित पखवाड़ा के शुभारंभ के अवसर पर संगठन के पदाधिकारी अजय कुमार जैन,वीरेंद्र चतुर्वेदी, सत्यनारायण खटीक, संजीव मेहता,संगीता मंडोवरा,उमा वैष्णव,मंजू छीपा,पुष्पलता जोशी आदि उपस्थित थे ।*


