हुरड़ा पीएम श्री विद्यालय में प्री-प्राइमरी कक्षाओं की शुरुआत, आवेदन शुरू।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) हुरड़ा राजकीय पीएम श्री उच्च माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से बाल वाटिका के अंतर्गत प्री-प्राइमरी कक्षाओं (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी) का संचालन हुआ प्रारंभ । इच्छुक अभिभावक 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक स्थानीय विद्यालय में आवेदन कर सकते हैं।प्रधानाचार्य रेखा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक कक्षा में 25-25 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। वर्तमान में विद्यालय में प्री-प्राइमरी भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रधानाध्यापक सत्येंद्र गर्ग ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के 227 पीएम श्री विद्यालयों में यह योजना लागू की जा रही है। तीन वर्ष या उससे अधिक आयु के स्थानीय क्षेत्र के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि आवेदन संख्या अधिक रही तो प्रवेश लॉटरी प्रणाली से दिया जाएगा।पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इस अवसर पर व्याख्याता विजय सिंह सोलेत, वीरेंद्र कुमार टेलर, गोपाल तेली, गगन गोड, वरिष्ठ अध्यापक रामगोपाल गुर्जर, महादेव गिरी गोस्वामी, खेमाराम ठोलिया, बृजेश कुमार दाधीच और कुलदीप सिंह दिवाकर मौजूद थे।
हुरड़ा पीएम श्री विद्यालय में प्री-प्राइमरी कक्षाओं की शुरुआत, आवेदन शुरू।
Leave a comment
Leave a comment


