कोगटा फाउंडेशन व लायंस क्लब बिजयनगर राँयल द्वारा बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) स्थानीय इंदिरा कोलोनी राजकीय विधालय मे कोगटा फाउंडेशन और लायंस क्लब विजयनगर रॉयल द्वारा विधार्थियो को अभ्यास पुस्तिका और कलम वितरण किया गया। विधालय के 180 छात्र छात्राओं को दो-दो अभ्यास पुस्तिका और एक पेन का वितरण किया गया। लायंस क्लब रॉयल बिजयनगर के पूर्व अध्यक्ष विपिन मेहता ने बच्चों को प्रेरित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल आने का आह्वान करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कोग़टा फाउंडेशन के अध्यक्ष बालमुकुंद कोगटा ने विद्यालय की भौतिक संसाधनों की पूर्ति में पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया । इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि अविनाश , विनोद नाहर, अतुल जैन, संतोष चौधरी, मोहिनी नाथ योगी आदि उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक कमल शर्मा ने किया । संस्था प्रधान सुरेश चंद्र रेसवाल ने अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापित किया ।
कोगटा फाउंडेशन व लायंस क्लब बिजयनगर राँयल द्वारा बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।
Leave a comment
Leave a comment


