श्री बाबा महाकाल भक्त मंडल की बैठक आयोजित।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) स्थानीय श्री बाबा महाकाल भक्त मंडल की बैठक एडवोकेट गोपाल वैष्णव के निवास पर हुई, जिसमें प्रतिवर्ष सावन में शस्त्र धारा रुद्राभिषेक करने का निर्णय लिया गया, प्रसिद्ध विद्वान पंडितो द्वारा मुख्य बाजार स्थित चारभुजा नाथ मंदिर पर 4 अगस्त 2025 सोमवार को सुबह 9.15 बजे रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। बैठक मे भक्त मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट गोपाल वैष्णव, सुनील तोषनीवाल, कमल शर्मा, सोनू व्यास, पिंटू वैष्णव, बुद्धि प्रकाश लोहार, मुकेश शर्मा, सुनील मेठानी,जगदीश चौबे, नवनीत जांगिड़, शशि बैरवा, अविनाश मेवाड़ा सहित सभी भक्त मंडल के सदस्य मौजूद थे।
श्री बाबा महाकाल भक्त मंडल की बैठक आयोजित। ====
Leave a comment
Leave a comment


