सीबीईओ श्रीमती लढा का शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने किया स्वागत।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)
हुरडा CBEO मैडम श्रीमती आशा लढ्ढा का शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा हुरडा द्वारा स्वागत कर शिष्टाचार भेंट की। संघ के पदाधिकारियों ने मेडम का तिलक,माला व शॉल ओढा कर स्वागत किया। हुरडा ब्लॉक मे ज्वाइन करने पर संघ की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया व CBEO कार्यालय को शिक्षक संघ राष्ट्रीय का पूरा सहयोग हमेशा रहेगा। CBEO मैडम ने कहा कि शिक्षक संघ व CBEO अलग नहीं हैं। हम सबको साथ मिलकर इस ब्लॉक को जिले मे ही नहीं राजस्थान मे शैक्षिक,सह शैक्षिक,एवं भौतिक क्षेत्र मे उच्च स्तर पर ले जाना है। इस दौरान कृष्णपाल सिंह राठौड़ जिलासभाध्यक्ष भीलवाड़ा, विनोद कुमार शर्मा उपशाखा सभाध्यक्ष हुरडा, कमल शर्मा प्रदेश प्रतिनिधि, गोपाल लाल भील उपशाखा अध्यक्ष, स्नेह लता मुंदड़ा, रामकन्या पराशर उपशाखा महिला प्रतिनिधि, गोपाल लाल तेली, बृजेश दाधीच उपशाखा सदस्य माणक चंद मेवाडा आदि मौजूद थे।
सीबीईओ श्रीमती लढा का शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारियों ने किया स्वागत।
Leave a comment
Leave a comment


