गायत्री चेतना केन्द्र द्वारा प्रतिभाओ का किया सम्मान।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) गायत्री चेतना केन्द्र बिजयनगर द्वारा प्रतिभाओ का किया सम्मान। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में तहसील स्तर पर उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण एवं सहयोगी संस्था प्रधान एवं प्रभारी शिक्षकों के सम्मान का दो दिवसीय कार्यक्रम गायत्री चेतना केन्द्र विजयनगर द्वारा किया गया, परिक्षेत्र के 12 विद्यालयों में चेतना केन्द्र प्रभारी रामगोपाल जोशी के नेतृत्व में परिवार के सदस्य गोपाल स्वरूप राठौड़, ललित कुमार वैष्णव, संपत सिंह परिहार खारी का लाम्बा, श्रीमति पुष्पा देवी जोशी, श्रीमति पार्वती देवी वैष्णव सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं की सहभागिता रही।
गायत्री चेतना केन्द्र द्वारा प्रतिभाओ का किया सम्मान।
Leave a comment
Leave a comment


