रंगरेज़ समाज खारी का ढावा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 125 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ |
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) निकटवर्ती ग्राम जगपुरा में रंगरेज़ समाज सेवा समिति खारी का ढावा के तत्वाधान में शहीदे आज़म इमाम हुसैन रजि की याद में शुक्रवार को ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित हुआ | रंगरेज़ समाज चौखला खारी का ढावा के सदर हाजी मोहम्मद शरीफ ने बताया की शिविर का शुभारम्भ पूर्व विधायक आसींद हगामी लाल मेवाड़ा ,हुरड़ा प्रधान कृष्णा सिंह राठौड़ , गुलाबपुरा नगरपालिका पूर्व चेयरमैन धनराज गुर्जर , पूर्व प्रधान चंद्रवीर सिंह जगपुरा द्वारा किया गया|सेक्रेटरी यूनुस नीलगर ने बताया की शिविर में नौजवानों व महिला ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में 125 यूनिट रक्त संग्रहण हुआ | रक्त संग्रहण महात्मा गाँधी हॉस्पिटल भीलवाड़ा की टीम ने किया |सदर मोहम्मद शरीफ ने बताया की हर साल मुहर्रम के महीने में रक्त दान शिविर आयोजित किये जायेंगे | इस मौक़े पर मौलाना मुमताज़ ,पूर्व सदर हाजी दाऊद अली , कैशियर हाजी हाजी कमरूदीन ,रणजीत सिंह राणा , हाजी गनी मोहम्मद , हाजी रमजान ,हाजी मकबूल हुसैन ,गिरधारी लाल मूसा बेहलीम ,हाजी उस्मान ,हाजी चाँद टाँक ,उमराव टाक ,करीम बक्श , आरिफ मास्टर ,फारूक बिहारी ,अताउर रहमान , शब्बीर बिहारी , सिराज बिहारी ,मोहम्मद भाई राक्ष्या ,खुदाबक्श जारोली ,मुस्ताक सोलंकी ,आरिफ सोलंकी ,लियाकत सोलंकी ,इरफ़ान सोलंकी , इशाक भाई ,जाकिर खिलची ,हारून ,तालिब ,सद्दाम जारोली ,रिजवान जारोली इस्लाम जारोली ,मुस्ताक बिहारी , आरिफ भाई , सुभान भाई ,शब्बीर भाई सहित मौजूद थे |
रंगरेज़ समाज खारी का ढावा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 125 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ |
Leave a comment
Leave a comment


