
श्री नामदेव छीपा समाज आम मेवाड़ महासभा सेवा संस्थान भीलवाड़ा
✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*
भीलवाड़ा
नामदेव छीपा समाज का विवाह सम्मेलन 1 नवम्बर को – प्रथम निमन्त्रण पत्र भेंट कर किया गजानंदजी को आमन्त्रित
भीलवाड़ा 18 जुलाई। श्री नामदेव छीपा समाज आम मेवाड़ महासभा सेवा संस्थान भीलवाड़ा के तत्वाधान में देव प्रबोधिनी एकादशी एक नवम्बर को भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन के लियॆ प्रदेश युवा अध्यक्ष एवं संस्थान के अध्यक्ष नीरज (मोनू )अंछारा के नेतृत्व में आदर्श विवाह समिति के पदाधिकारियों ने गांधीनगर गणेश मंदिर में गजानंद जी को प्रथम निमन्त्रण पत्र भेंट कर रिद्दि -सिद्दी सहित भगवान गणेश को विवाह सम्मेलन के लियॆ आमन्त्रित किया। मीडिया प्रभारी चन्द्र प्रकाश अमरवाल ने बताया कि इस अवसर पर प्रान्तीय युवा महामन्त्री सतीश सरावगी , हितकारीणी जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवाल , महामन्त्री श्यामसुन्दर धनोपिया , विवाह समिति के महामंत्री जयप्रकाश चिचोदिया ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल डिग्गीवाल , उपाध्यक्ष प्रमोद अमरवाल , सहमंत्री सत्यनारायण जाजपुरा एवं महासभा पदाधिकारी अशोक अंछारा उपस्थित रहे।


