पूर्व मुख्य शाहपुरा जिले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कही ये बड़ी बात जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर , संगठन के बारे में की विस्तृत चर्चा ✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

Published On:

Date:

मोनू नामदेव।संपादक द वॉयस ऑफ राजस्थान
मोनू नामदेव।संपादक द वॉयस ऑफ राजस्थान

कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाक़ात, संगठन के बारे में की विस्तृत चर्चा

✍️ *मोनू नामदेव।द वॉयस ऑफ राजस्थान 9667171141*

शाहपुरा

प्रतिनिधि मंडल ने की अशोक गहलोत से मुलाक़ात, संगठन के बारे में की विस्तृत चर्चा
युवा प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर के नेतृत्व में मुलाक़ात की। गहलोत ने शाहपुरा को जिला बनाए जाने के निर्णय को निरस्त किए जाने पर सरकार पर तंज कसा।
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने ने इस फैसले पर नाराज़गी जताई और इसे जनभावनाओं के खिलाफ बताया। इस मौके पर अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही शाहपुरा को फिर से जिला बनाया जाएगा। उन्होंने वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह निर्णय विकास को रोकने वाला और जनता की अपेक्षाओं के विपरीत है।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पोंड्रिक, शाहरुख ख़ान भीमपुरा, प्रकाश धाकड़ मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News