बालिका विधालय की प्रधानाचार्य का स्थानांतरण होने पर विदाई कार्यक्रम हुआ।

Published On:

Date:

बालिका विधालय की प्रधानाचार्य का स्थानांतरण होने पर विदाई कार्यक्रम हुआ।
====
प्रधानाचार्या का विदाई समारोह
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव )पी.एम. श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्या उर्वशी मैडम का स्थानांतरण अजमेर हो पर SDMC सदस्य कांता सोमानी के निवास स्थान पर उनका विदाई कार्यक्रम रखा गया, जिसमे प्रधानाचार्या उर्वशी मैडम को तिलक लगाकर व माला पहनाकर एवं अभिनंदन पत्र भेट कर उनका सम्मान किया गया। साथ ही उनका सहज, सरल और मधुर व्यवहार एवं कुशल शिक्षण कार्य के साथ विद्यालय के चहुमुखी विकास के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। इस दौरान अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य मनोरमा कालिया, नगर माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष कांता सोमानी, मंत्री सरोज गगड़, सुशीला चेचाणी, डिंपल तोषनीवाल एवं विद्यालय स्टाप की मैना चारण, पूर्णा पारीक , चंद्रा जीवनानी , रेखा शर्मा, सुलोचना टेलर, शकुंतला वैष्णव मौजूद थी। प्रधानाचार्या उर्वशी मैडम ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Related News