मिल श्रमिकों ने मनोकामना पूर्ण होने पर श्री बालाजी के सुंदरकांड पाठ करवाया एवं विशेष चौला चढाया।

Published On:

Date:

मिल श्रमिकों ने मनोकामना पूर्ण होने पर श्री बालाजी के सुंदरकांड पाठ करवाया एवं विशेष चौला चढाया।
=====
गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव )
मनोकामना पूर्ण होने पर कोऑपरेटिव मिल श्रमिकों द्वारा सुंदरकांड का पाठ एवं चिंता हरण बालाजी को विशेष चोला चढ़ाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कोऑपरेटिव मिल बंद के दौरान श्रमिकों ने नौकरी के लिए की मनोकामना जो पूर्ण होने पर मिल श्रमिकों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ एवं श्री चिंता हरण हनुमान जी महाराज का चोला चढ़ाया गया महंत श्री 108 श्री लवकुश दास जी महाराज एवम संत महावीर दास जी , सानिध्य में सुंदरकांड का पाठ हुआ, तत्पश्चात महाआरती व प्रसाद वितरण किया गया स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया।पंडित गोपाल लाल तिवारी महाराज की उपस्थित रही। रामदयाल वर्मा एवम कैलाश भंडारी ने बताया कि श्रमिकों की मनोकामना पूर्ण होने पर सरकार द्वारा सभी को अलग-अलग सरकारी विभागों में योग्यता अनुसार नौकरी दी गई थी। इस दौरान कोऑपरेटिव मिल श्रमिक एवं भक्तजन मौजूद थे।

Leave a Comment

Related News