निशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर मे 683 रोगीयो की जांच कर दवाई वितरित की गई।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) हुरडा मे काबरा परिवार एवं श्री लखदातार मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में महेश भवन बस स्टैंड हुरडा में स्वर्गीय श्री मोहनलाल जी काबरा के पुण्य स्मृति में नेत्र ,हड्डी व जोड़ दंत ,आंख ,नाक, कान ,गला, स्त्री प्रसूति, चरम ,रति रोग विशेषज्ञ द्वारा निशुल्क परामर्श एवं दवाई वितरण शिविर का शुभारम्भ पंचायत समिति हुरडा प्रधान कृष्ण सिंह राठौड़, सरपंच शायरी देवी ने स्वर्गीय मोहन जी काबरा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि शिविर का शुभारंभ किया। शिविर मे
नगर पालिका अध्यक्ष सुमित काल्या ,कांग्रेस नगर अध्यक्ष मधुसूदन पारीक, पार्षद रामदेव खारोल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की एवं इस अनुकरणीय कार्य के लिए काबरा परिवार एवं मित्र मंडल को साधुवाद दिया । राहुल काबरा ने बताया कि शिविर में 65 दंत रोग,90 नाक कान गला, 136 हड्डी रोग, 224 नेत्र रोग, 17 गायनिक,131 चर्म रोग कुल 683 मरीज का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया गया।
लखदातार मित्र मंडल के गजराज जाट व रामपाल साहू ने शिविर में आने वाले मरीजों के लिए भगवान से शीघ्र ही स्वस्थ होने की मंगल कामनाओं के साथ बताया कि इस प्रकार के आगे भी शिविर लगाकर आम जन को स्वास्थ संबंधी राहत प्रदान किए जाने का प्रयास रहेगा ।
निशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर मे 683 रोगीयो की जांच कर दवाई वितरित की गई।
Leave a comment
Leave a comment


