बारिश आमजन के लिए आफत बनती जा रही है, किसानों द्वारा दो बार डाला बीज भी हुआ खराब।

Published On:

Date:

बारिश आमजन के लिए आफत बनती जा रही है, किसानों द्वारा दो बार डाला बीज भी हुआ खराब।
====

गुलाबपुरा( रामकिशन वैष्णव) क्षेत्र मे मे रुक रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन पुरी तरह हुआ प्रभावित, चारो ओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा, शहर व कोलोनीयो मे आवासीय मकान हुए जलमन्न। पिछले दिनों से हो रही रुक रुक के बारिश से शहर की आवासीय कोलोनीयो मे पानी जमा हो गया व सडको पर गड्ढे पड गए जगह जगह पानी की निकासी नहीं होने से जमा पानी से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड रही है। बारिश से जनजीवन पुरी तरह है प्रभावित हो गया । क्षेत्र की राजकीय स्कूलों मे भी तीन चार फिट तक पानी भर गया, जिससे बच्चों को परेशानी उठानी पड रही है। शहर के बरसाती पानी की निकासी सही नहीं होने से निचली बस्तीयो मे बारिश का पानी जमा हो गया। क्षेत्र मे शनिवार तक 85 मिमी बारिश हुई, अब तक क्षेत्र मे 539 मिमी बारिश हो चुकी है शुरू हो गई। वही आगुंचा तालाब मे सवा नौ फीट व टोकरवाडा तालाब मे साढे चार फीट एवं गागेडा तालाब मे सवा पांच फीट तथा सरेरी बांध मे एक फीट के लगभग पानी की आवक हुई व खारी नदी मे भी पानी की आवक शुरू हुई। वही किसानों के लिए बारिश आफत बनती जा रही है, मानसून बारिश के साथ फसलों की बुवाई की गई, लेकिन बारिश लगातार होने से फसले नहीं ऊगी, वापस दुबारा बीज डाला गया वो भी बारिश लगातार होने से वो भी खराब हो जाने से किसानों मे मायूसी छा गई। बारिश से जीव, पक्षी, पशुओ एवं आम लोगो के लिए परेशानी पैदा कर रही है।

Leave a Comment

Related News