शहर से गुरुभक्त, आचार्य श्री के गुरु दर्शन हेतु भीलवाड़ा पहुंचे।
=====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव) शहर से गुरुभक्त पहुँचे गुरु दर्शन व आचार्य श्री जी की तपस्या की सुख साता पहुँछने हेतु पहुचे भीलवाड़ा! नानकवंश के अष्टम पटधर , शासन गौरव, निर्मल प्रज्ञा के धनी ,परम श्रद्धेय आचार्य प्रवर पूज्य गुरुदेव श्री 1008 श्री सुदर्शनलालजी मा.सा. आदि ठाना 4 का चातुर्मास भीलवाड़ा मे बड़े ही तप व तपस्या के साथ आगे की और अग्रसर हो रहा है। इसके साथ रविवार को विशेष कार्यक्रम चिंताहरण पाशर्वनाथ साधना व बड़ी मंगलीक व साथ ही परम पूजनीय आचार्य श्री 1008 सुदर्शन लाल जी मा.सा.के 16 की तपस्या की सुख शाता पूछने हेतु गुलाबपुरा से नि:शुल्क बस व साधन की व्यवस्था रखी गई, गुरु दर्शन का लाभ लेने गुलाबपुरा से भीलवाड़ा गौतम आश्रम सेकड़ो गुरु भक्त पहुँचे। गुरु भक्तो मे श्री प्राज्ञ सोहन सुदर्शन व्यावच फ़ाउडेशन गुलाबपुरा के संरक्षक सम्पत राज सोनी, अध्यक्ष रमेश चन्द्र डोसी,महेंद्र सोनी,संजय बनुट ,गौतम आचलिया,सतीश कांकरिया, फतेह लाल काठेड, भाग चन्द चौधरी, सुरेश साखला, संजय चोधरी आदि ने गुरु दर्शनो का लाभ लिया!
शहर से गुरुभक्त, आचार्य श्री के गुरु दर्शन हेतु भीलवाड़ा पहुंचे।
Leave a comment
Leave a comment


