21 कुंड, कुआं बावड़ी के जल से होगा, नीलेश्वर महादेव का महाअभिषेक।
====
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव)स्थानीय सब्जी मंडी स्थित
श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में श्री बालाजी महिला मंडल के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी, द्वितीय,कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बालाजी मंदिर महंत पवन दास वैष्णव ने बताया है ,मातृ शक्ति द्वारा सोमवार को प्रातः 8:15 बजे धार्मिक स्थलों के मंदिर कुंड कुआं बावड़ी से जल लेकर,बरेली बालाजी हुरडा से प्रारंभ होकर श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर बालाजी मंदिर मे श्री नीलेश्वर महादेव का श्रद्धा अनुसार जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। महंत ने बताया है कि ऐसी मान्यता है कि कावड़ यात्रा करने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
21 कुंड, कुआं बावड़ी के जल से होगा, नीलेश्वर महादेव का महाअभिषेक।
Leave a comment
Leave a comment


